क्या बृहस्पति के चंद्रमा गैनिमीड में है ऑक्सीजन? NASA ने शेयर की सोलर सिस्टम के सबसे बड़े चांद की तस्वीर

Jupiter Moon Ganymede: नासा ने सोलर सिस्टम के सबसे बड़े चांद की तस्वीर शेयर की है। यह चांद बृहस्पति के दर्जनों चंद्रमाओं में से एक गैनिमीड है, जो बेहद खास है। नासा ने कहा कि गैनिमीड सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा चांद है। हालांकि, यह बृहस्पति ग्रह के दर्जनों चंद्रमाओं में से एक है, लेकिन यह बहुत दूर है।

Jupiter Moon Ganymede: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बृहस्पति ग्रह के सबसे बड़े चांद (Jupiter Moon) की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर अपने आप में बेहद अद्भुत है। यूं तो गैनिमीड चांद (Ganymede Moon) बृहस्पति ग्रह के दर्जनों चंद्रमाओं में से एक है। इसका मतलब यह नहीं कि गैनिमीड बहुत सामान्य सा चांद है। इसको लेकर नासा ने कई अपडेट दिए हैं।

Ganymede Moon

सबसे बड़ा जूपिटर मून (फोटो: NASA)

क्या गैनिमीड में ऑक्सीजन है?

नासा ने गैनिमीड चांद (Jupiter Moon Ganymede) की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर की। नासा ने कैप्शन में लिखा, 'एक बड़े ग्रह की परिक्रमा करने वाले एक बड़े चांद गैनिमीड से मिलिये। गैनिमीड सोलर सिस्टम (Solar System) का सबसे बड़ा चांद है। हालांकि, यह बृहस्पति ग्रह के दर्जनों चंद्रमाओं में से एक है, लेकिन यह बहुत दूर है।'

End of Feed