मंगल ग्रह पर दिखा 'इंसानी चेहरा'! NASA रोवर की खोज से हर कोई हैरान

Eerie Discovery on Mars: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने एक हैरतअंगेज नजारा कैप्चर किया जिसको लेकर बहस छिड़ गई। इस नजारे को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो एक सड़ा हुआ मानव सिर मंगल ग्रह की सतह पर पड़ा हो। इस तस्वीर को पर्सिवरेंस रोवर ने 27 सितंबर, 2024 को कैप्चर किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पर्सिवरेंस रोवर ने की हैरतअंगेज खोज।
  • मंगल ग्रह पर दिखा 'इंसानी चेहरा'।
  • रोवर ने 27 सितंबर को कैप्चर किया था नजारा।

Eerie Discovery on Mars: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) मंगल ग्रह पर एक के बाद एक हैरतअंगेज चीजें कैप्चर कर रहा है। इसी कड़ी में पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर मौजूद एक ऐसी चट्टान को खोज निकाला है जिसे देखने पर मानो ऐसा प्रतीत है कि एक इंसानी सिर रखा हो।

Mars Human Face

मंगल पर इंसानी चेहरा (फोटो साभार: NASA/JPL-Caltech/ASU)

पर्सिवरेंस रोवर द्वारा कैप्चर की गई 'इंसानी सिर' की तस्वीर को अबतक की सबसे भयावह तस्वीरों में से एक है। तस्वीर को ध्यान से देखने पर लग रहा है कि मानो एक सड़ा हुआ सिर मंगल की सतह पर पड़ा हो।

End of Feed