Muscles in Human Body: मानव शरीर में मांसपेशियों का क्या रोल होता है, हंसने के लिए कितनी मांसपेशियों की जरूरत होती है ?

Muscle Cell Function in Human Body: मानव शरीर में मांसपेशियों के कई काम होते हैं। जैसे- मसल्‍स चलने-फिरने में मदद करती हैं, शरीर में गर्मी पैदा करती हैं आदि। आज हम आपको इन्‍हीं के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे:

Muscle Cell Function in Human Body: मनुष्य के शरीर में लगभग 650 मांसपेशियां होती हैं। वजन की ये मांसपेशियां किसी भी मनुष्य के शरीर के वजन की आधी होती हैं। क्‍या आपको पता है कि, मानव शरीर की ये मांसपेशियों तीन विभिन्न ग्रुप में विभाजित होती हैं। इन्‍हें स्केलटल (ढांचा), स्मूथ और हृदय कहते हैं। प्रत्‍येक शरीर की मांसपेशियों का अलग-अलग काम होता है। वैसे जिन तीन भागों में विभक्‍त मांसपेशियों की हमने बात की उनमें खिंचाव और सिकुड़न होती है, लेकिन इन तीनों का कार्य करने का तरीका अलग-अलग होता है। आज हम आपको बताएंगे कि, मानव शरीर में मांसपेशियों का क्‍या रोल होता है ?

मानव शरीर में मांसपेशियों की भूमिका।

मानव शरीर में मांसपेशियों की भूमिका

मानव शरीर में मांसपेशियों के कई काम होते हैं। जैसे- मसल्‍स चलने-फिरने में मदद करती हैं, शरीर में गर्मी पैदा करती हैं, अंगों की रक्षा करती हैं, वज़न को सहारा देती हैं, शरीर को गति देती हैं, मुद्रा बनाए रखती हैं और संतुलन बनाए रखती हैं। twinkl.co.in के मुताबिक, ये मसल्‍स ऊतकों से बनी होती हैं और कंकाल से जुड़ी होती हैं। वैसे आपको बता दें कि, कंकाल की मांसपेशियां स्वैच्छिक होती हैं, यानी जब आप अपने शरीर के किसी हिस्से को हिलाने के बारे में सोचते हैं, तब वे हिलती हैं।वहीं, कुछ मांसपेशियां जैसे- हृदय की मांसपेशियां, अनैच्छिक होती हैं, यानी वे बिना सोचे-समझे अपना काम करती हैं।

End of Feed