421KM ऊपर से 'आकाशीय तूफान' का दुर्लभ नजारा हुआ कैप्चर; NASA ने जारी की तस्वीर

NASA Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से कैप्चर की गई तुर्किये की एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में काले घने बादल के नीचे तुर्किये का इजमिर प्रांत दिखाई दे रहा है। साथ ही येल्की और अलियागा नामक नगरपालिकाओं की रोशनी भी दिखाई दे रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 421 किमी ऊपर से ली गई तस्वीर।
  • नवंबर 2023 में कैप्चर किया गया था नजारा।
  • अंतरिक्ष यात्री ने कैप्चर की तस्वीर।

NASA Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) लगातार दुर्लभ तस्वीरें जारी करता रहता है, जो अंतरिक्ष प्रेमियों को काफी ज्यादा लुभाती है। हाल ही में नासा ने पश्चिमी तुर्किये में रात के समय आए एक आकाशीय तूफान की तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर को पृथ्वी से लगभग 421 किमी ऊपर अंतरिक्ष से लिया गया है।

Turkiye Lightning Storm

तुर्किये का आकाशीय तूफान (फोटो साभार: NASA)

किसके कैप्चर की तस्वीर?

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर सवार एक अंतरिक्ष यात्री ने रात के समय पश्चिमी तुर्किये के ऊपर मंडरा रहे आकाशीय तूफान का अद्भुत नजारा कैप्चर किया। यह तस्वीर नवंबर 2023 में ली गई थी। जिसे नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। तस्वीर में तुर्किये का इजमिर प्रांत दिखाई दे रहा है। साथ ही इजमिर प्रांत के पास मौजूद येल्की और अलियागा नामक जगह की रोशनी चमक रही है।

End of Feed