Stingrays Fish: दुनियाभर में मछलियों की कई खतरनाक प्रजातियां मौजूद हैं जिनमें स्टिंगरे मछली भी शामिल है। यह मछली कितनी घातक हो है? इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2006 में स्टिंगरे ने स्टीव इरविन नामक मशहूर टीवी स्टार को मौत की नींद सुला दिया था।
स्टिंगरे मछली
क्या मनुष्यों के लिए खतरनाक है स्टिंगरे?
इस विषय पर विशेषज्ञों की राय बटी हुई है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि स्टिंगर मछली एक शांत जीव है, जबकि कुछ इसको खतरनाक मानते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि स्टिंगरे का मुंह बेहद छोटा होता है और यह मनुष्यों के लिए ज्यादा घातक नहीं होती है। आमतौर पर स्टिंगरे को आत्मरक्षा में ही हमला करते हुए देखा गया है।
स्टिंगरे मछली
रेत में बिल्कुल दबी हुई स्टिंगरे मछली पर जब गलती से इंसान पैर रख देता है तो वह आत्मरक्षा में अपनी पूंछ से हमला करती है। तभी तो इंसानों के टखने के नीचे से अधिकांश चोटें देखी जाती हैं।
घातक पूंछ में जहरीला डंक
स्टिंगरे मछली का आकार दूसरी मछलियों से काफी अलग होता है। इसकी प्रजातियां छोटी तो कुछ बड़े आकार की होती हैं। इसका शरीर चपटा और डिस्क के आकार का होता है, जबकि घातक पूंछ लंबी और पतली होती है। स्टिंगरे मछली की पूंछ आठ इंच लंबी होती है और खतरा भापके ही वह बिल्कुल भाले की तरह कठोर हो जाती है। स्टिंगरे की पूंछ के सिरे पर एक या एक से ज्यादा डंक होते हैं।
स्टिंगरे मछली
आमतौर पर स्टिंगरे मछली को तभी डंक मारते हुए देखा गया है जब वह डर महसूस करती है। वरना वह शांत जीव है। हालांकि, स्टिंगरे मछली को मछलियां खाना काफी भाता है। स्टिंगरे मछली मांसाहारी होती हैं और छोटी मछलियों का शिकार करती हैं।
