Indian Navy: भारतीय नौसेना को दुनिया की सबसे ताकतवर देशों की नौसेनाओं में से एक माना जाता है। नौसेना के पास अत्याधुनिक हथियार और उससे भी ज्यादा बहादुर जवानों का हौसला है। साथ ही नौसेना लगातार अपनी क्षमताओं में इजाफा कर रही है, लेकिन लोगों के जहन में अक्सर नौसेना के पदों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती है। कई बार देखा गया है कि लोग कैप्टन और एडमिरल की रैंक में यह नहीं बता पाते हैं कि कौन सा अधिकारी बड़ा होता है।
भारतीय नौसेना अधिकारियों की रैंक
कैप्टन बड़ा होता है या एडमिरल?
भारतीय नौसेना सातवीं सबसे बड़ी नौसैनिक शक्ती है। यूं तो नौसेना के अधिकारियों के पद को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहती है, लेकिन आप भ्रमित न हों। कैप्टन और एडमिरल में एडमिरल (Admiral) का रैंक बड़ा होता है। नौसेना में यह सबसे वरिष्ठ पद होता है।नौसेना में ऑफिसर्स की रैंक
| नंबर | ऑफिसर्स की रैंक |
| 1 | एडमिरल (Admiral) |
| 2 | वाइस एडमिरल (Vice Admiral) |
| 3 | रियर एडमिरल (Rear Admiral) |
| 4 | कमोडोर (Commodore) |
| 5 | कैप्टन (Captain) |
| 6 | कमांडर (Commander) |
| 7 | लेफ्टिनेंट कमांडर (Lieutenant Commander) |
| 8 | लेफ्टिनेंट (Lieutenant) |
| 9 | सब लेफ्टिनेंट (Sub Lieutenant) |
| 10 | मिडशिपमैन (Midshipman) |
भारतीय नौसेना
यह भी पढ़ें: कैसे तय किया जाता है Army, Navy और Air Force की यूनिफॉर्म का कलर ? हर रंग का है खास मतलब, डिटेल में जानें
क्या सेना और नौसेना में एक जैसा होता है कैप्टन का पद?
सेना और नौसेना में दोनों में ही कैप्टन का पद होता है, लेकिन दोनों की कार्यशैली में काफी भिन्नता होती है। सेना में कैप्टन अमूमन एक कंपनी को कमांड करता है, जबकि नौसेना में कैप्टन एक युद्धपोत को कमांड करता है। सेना में कैप्टन के पास 100-150 सैनिकों की टुकड़ी होती है, जबकि नौसेना में कैप्टन के पास जहाज या फिर एयरकॉफ्र कैरियर की जिम्मेदारी हो सकती है।
भारतीय नौसेना
नौसेना में कमीशन प्राप्त अधिकारियों की रैंकिंग के नीचे नाविक आते हैं, जो परिचालन क्षमताओं का संचालन करते हैं। नाविकों में मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर की रैंक सबसे ऊपर होती है। इन्हें दो भागों में बांटा गया है। पहला- मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर फर्स्ट क्लास और दूसरा- मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर सेकेंड क्लास।
नौसेना के नाविको की रैंक
| नंबर | रैंक |
| 1 | मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर फर्स्ट क्लास (Master Chief Petty Officer Ist Class) |
| 2 | मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर सेकेंड क्लास (Master Chief Petty Officer IInd Class) |
| 3 | चीफ पेटी ऑफिसर (Chief Petty Officer) |
| 4 | पेटी ऑफिसर (Petty Officer) |
| 5 | सीमैन (Seaman) |
| 6 | सीमैन फर्स्ट क्लास (Seaman Ist Class) |
| 7 | सीमैन सेकेंड क्लास (Seaman IInd Class) |
