'पतझड़ सावन बसंत बहार एक बरस के मौसम चार', पर भारत में छह तो इस देश में सबसे ज्यादा होती हैं ऋतुएं

Seasons in India: 'पतझड़ सावन बसंत बहार एक बरस के मौसम चार', इस गाने में मौसम के चार प्रकार बताए गए हैं, लेकिन भारत में मौसम के छह प्रकार होते हैं, जबकि अमेरिका और यूरोप में चार प्रकार का मौसम होता है। हालांकि, कुछ ऐसे भी देश हैं जहां पर 5-10-15 नहीं, बल्कि इससे ज्यादा ऋतुएं होती हैं।

Seasons in India: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं, लेकिन दक्षिणी राज्य केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है और उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। भारत में मौसम काफी मेहरबान रहता है। यूं तो लोग अक्सर सोचते हैं कि देश में तीन ही मौसम होते हैं- गर्मी, बरसात और ठंड, पर ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Seasons

मौसम के प्रकार?

आप लोगों ने लता मंगेशकर और मोहम्मद अजीज की आवाज में 'पतझड़ सावन बसंत बहार एक बरस के मौसम चार' गाना तो खूब सुना होगा और अगर नहीं सुना तो सुन लीजिएगा। इस गाने में चार मौसम की बात कही गई है, लेकिन भारत में चार नहीं, बल्कि छह ऋतुएं होती हैं।

End of Feed