ब्रह्मांड में कुल कितनी आकाशगंगाएं हैं, किसने की इनकी खोज? सिर चकरा देंगे अंतरिक्ष के अनंत रहस्य

Types of Galaxies in the Universe: ब्रह्मांड (Universe) के विशाल विस्तार में अनगिनत रहस्य छिपे हैं। इस अनंत महासागर में अरबों की संख्या में आकाशगंगाएं मौजूद हैं। विज्ञान ने इन्हें खोजने की कोशिश की और हमें ब्रह्मांड की गहराईयों का अहसास कराया। ऐसे में आइए जानते हैं आकाशगंगाएं के उन रहस्यों को जो हमारी समझ से कहीं परे हैं।

Types of Galaxies in the Universe: ब्रह्मांड (What is Universe?) की बात करें तो, यह वो विशाल अस्तित्व है जिसमें समस्त अंतरिक्ष, पदार्थ, ऊर्जा और समय समाहित हैं। इसमें हम स्वयं भी शामिल हैं। पृथ्वी, उसका उपग्रह चंद्रमा, अन्य ग्रह और उनके अनेक चंद्रमा सभी इसी ब्रह्मांड का हिस्सा हैं। क्षुद्रग्रह (Asteroid) और धूमकेतु (Comet) भी इन ग्रहों के साथ सूर्य की परिक्रमा करते हैं। सूर्य हमारी आकाशगंगा के अरबों तारों में से एक है। अधिकांश तारों के चारों ओर अपने-अपने ग्रह मौजूद होते हैं, जिन्हें बाह्यग्रह (Outer Planets) या एक्सोप्लैनेट कहा जाता है। हमारी आकाशगंगा उन असंख्य आकाशगंगाओं में से एक है जो दर्शनीय ब्रह्मांड में फैली हुई हैं। माना जाता है कि लगभग हर आकाशगंगा के केंद्र में एक महाविशाल ब्लैक होल (Black Hole) स्थित होता है। तारों, ग्रहों और उन सभी वस्तुओं को, जिन्हें खगोलविद अभी तक देख नहीं पाए हैं, ब्रह्मांड का हिस्सा माना जाता है। सरल शब्दों में कहें तो ब्रह्मांड ही सब कुछ है। वैज्ञानिकों के अनुसार ब्रह्मांड की आयु लगभग 13.8 अरब वर्ष है। यह अनुमान सबसे पुराने तारों की उम्र और ब्रह्मांड के विस्तार की गति को मापकर लगाया गया है। आकाशगंगाओं से आने वाले प्रकाश में डॉप्लर विस्थापन का अध्ययन करके भी यह सिद्ध हुआ है कि लगभग सभी आकाशगंगाएं हमसे और एक-दूसरे से दूर जा रही हैं।

Types of Galaxies in the Universe

ब्रह्मांड में आकाशगंगाओं के प्रकार

ब्रह्मांड में कुल कितनी आकाशगंगाएं हैं?

ब्रह्मांड में कुल कितनी आकाशगंगाएं हैं

ब्रह्मांड में कुल आकाशगंगाओं की सही संख्या ज्ञात नहीं है, लेकिन खगोलशास्त्रियों का अनुमान है कि अवलोकन योग्य ब्रह्मांड में लगभग 100 अरब से 2 ट्रिलियन तक आकाशगंगाएं मौजूद हो सकती हैं। नासा (NASA) के हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, इनकी संख्या आम तौर पर 100 से 200 अरब के बीच मानी जाती है। इसके अलावा, जैसे-जैसे हम और दूरस्थ तथा धुंधली आकाशगंगाओं का पता लगाते हैं, यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

End of Feed