आज ही के दिन कॉमनवेल्थ देशों की बनी थीं एलिजाबेथ द्वितीय, जानें कब हुई थी महारानी बनने की घोषणा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2024, 09:27 AM IST

2 June History: दो जून वह दिन है जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक किया गया और वह ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कॉमनवेल्थ देशों की रानी बनीं। छह फरवरी, 1952 को उनके पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ के रानी बनने की घोषणा की गई थी। इसके अलावा आज ही दिन 1966 में अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा था।

2 June History: दो जून वह दिन है जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक किया गया और वह ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कॉमनवेल्थ देशों की रानी बनीं। छह फरवरी, 1952 को उनके पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ के रानी बनने की घोषणा की गई थी।

Today_History_2.

दो जून का इतिहास

लंदन में 21 अप्रैल, 1926 को पैदा हुई एलिजाबेथ की पढ़ाई घर पर ही हुई। वर्ष 1936 में उनके पिता के गद्दी संभालने के बाद यह स्पष्ट था कि एलिजाबेथ उनकी वारिस होंगी। वर्ष 1947 में उन्होंने ड्यूक ऑफ एडिनबरा के प्रिंस फिलिप से विवाह किया।

End of Feed