जब शहजादे सलीम और मेहरून्निसा का हुआ था निकाह, इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई घटनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2024, 09:28 AM IST

25 May History: मुगलों के सबसे चर्चित सम्राटों में शुमार जहांगीर को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। इतिहास में इस बात का जिक्र है कि मुगल बादशाह अकबर के यहां बड़ी मन्नतों के बाद सलीम के रूप में पहली संतान हुई। पार्वती शर्मा द्वारा जहांगीर पर लिखी एक किताब 'एन इंटिमेट पोर्ट्रेट ऑफ अ ग्रेट मुगल जहांगीर' के अनुसार, अकबर के पास दुनिया की हर चीज मौजूद थी बस, उनके औलाद नहीं थी।

25 May History: मुगल सल्तनत की कई कहानियां मशहूर हुई हैं, जिनमें सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी से इस पीढ़ी के शायद सबसे ज्यादा लोग वाकिफ हैं। हालांकि, यह कहानी इतिहास के जरिए कम और फिल्मों के जरिए ज्यादा लोगों को मालूम हुई। जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई के दिन ही हुआ था।

Today_History

25 मई का इतिहास

मुगलों के सबसे चर्चित सम्राटों में शुमार जहांगीर को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। इतिहास में इस बात का जिक्र है कि मुगल बादशाह अकबर के यहां बड़ी मन्नतों के बाद सलीम के रूप में पहली संतान हुई। पार्वती शर्मा द्वारा जहांगीर पर लिखी एक किताब 'एन इंटिमेट पोर्ट्रेट ऑफ अ ग्रेट मुगल जहांगीर' के अनुसार, अकबर के पास दुनिया की हर चीज मौजूद थी बस, उनके औलाद नहीं थी। वह औलाद की आस लेकर सलीम चिश्ती के पास जाने लगे और एक दिन उनसे पूछा कि उनके कितने बेटे होंगे। सलीम चिश्ती ने कहा, 'खुदा तुमको तीन बेटे देगा।' कुछ अर्से बाद पैदा हुए बेटे का नाम अकबर ने सलीम चिश्ती के नाम पर सलीम ही रखा।

End of Feed