'आयरन लेडी' कैसे बनीं इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई ने कभी कहा था 'गूंगी गुड़िया'; जानें इतिहास

19 November History: दुनिया के इतिहास में 19 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां एक बिटियां का जन्म हुआ था, जिन्हें मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया और बाद में अपने व्यक्तित्व और कृतित्व की वजह से वह 'आयरन लेडी' कहलाईं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंदिरा गांधी ने चार बार संभाली देश की बागडोर।
  • मोरारजी देसाई ने कभी उन्हें 'गूंगी गुड़ियां' कहा था।
  • इंदिरा गांधी के कुछ फैसले रहे विवादित।

19 November History: इंदिरा गांधी भारत की राजनीति में एक ऐसा नाम है, जिनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदा चर्चा में रहा। देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने ऐसे कई फैसले लिए, जिनकी वजह से मोरारजी देसाई द्वारा ‘‘गूंगी गुड़िया’’ कही गई इंदिरा ‘आयरन लेडी’ के तौर पर उभरीं।

Today's History.

आज का इतिहास

जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर, 1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया और पिता ने उसके सलोने रूप के कारण उसमें प्रियदर्शिनी भी जोड़ दिया। फौलादी हौसले वाली इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली।

End of Feed