कोलकाता में इटली के महावाणिज्य दूतावास ने इटैलियन क्रिकेट टीम का किया स्वागत, सम्मान में समारोह

कोलकाता स्थित इटली के महावाणिज्य दूतावास द्वारा पुरुष ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप 2026 में पदार्पण कर रही इटैलियन क्रिकेट टीम के सम्मान में विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कोलकाता स्थित इटली के महावाणिज्य दूतावास द्वारा भारत दौरे पर आई इटली की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सम्मान में एक विशेष स्वागत एवं परिचय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुरुष अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप 2026 में इटली की टीम के प्रथम सहभागिता अवसर पर किया गया। यह समारोह महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित हुआ, जहां खेल और संस्कृति के माध्यम से भारत और इटली के बीच आपसी मित्रता, सौहार्द और सांस्कृतिक संवाद को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में इटैलियन क्रिकेट प्रतिनिधिमंडल, कूटनीतिक अधिकारी तथा विशिष्ट आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

कोलकाता में इटली के महावाणिज्य दूतावास ने इटैलियन क्रिकेट टीम का किया स्वागत, सम्मान में समारोह

इटली के महावाणिज्य दूत रिक्कार्दो दल्ला कोस्ता ने कहा...

इस अवसर पर कोलकाता में इटली के महावाणिज्य दूत रिक्कार्दो दल्ला कोस्ता ने कहा,“कोलकाता में मिशन का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति के रूप में, पुरुष ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में पदार्पण कर रही इटैलियन क्रिकेट टीम की मेजबानी से बेहतर अवसर कोई नहीं हो सकता, विशेष रूप से तब जब वे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेल रहे हों| हमारा प्रयास है कि टीम यहां स्वयं को घर से दूर भी घर जैसा महसूस करे और इसी उद्देश्य से उनके लिए पारंपरिक इटैलियन भोजन की व्यवस्था की गई।”

End of Feed