इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) द्वारा आयोजित टी20 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट है। आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में बीसीसीआई ने भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले टी20 विश्व कप 2007(T20 World Cup 2007) में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के चैंपियन बनने के बाद साल 2008 में की थी। साल 2008 से 2025 तक आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर और सबसे लोकप्रिय टी20 लीग बन गई है।
इस टी20 लीग में 10 टीमें मुंबई इंडियन्स(Mumbai Indians), चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings),दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), गुजरात टाइटन्स (Gujrat Titans), पंजाब किंग्स(Punjab Kings), सनराइजर्स हैदरबाद(Sunrisers Hyderabad), राजस्थान रॉयल्स( Rajasthan Royals), कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू( Royal Challengers Bengaluru) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) भार लेती हैं। टूर्नामेंट का आयोजन हर साल मार्च से मई के बीच होता है।

आईपीएल विनर लिस्ट [2008 - 2026]

YearIPL Winners List (आईपीएल विनर लिस्ट)Runner up (रनरप)Venue (वेन्यू)
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्समुंबई
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरजोहन्सबर्ग
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियन्समुंबई
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरचेन्नई
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई
2013मुंबई इंडियन्सचेेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स इलेवन पंजाबबेंगलोर
2015मुंबई इंडियन्सचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता
2016सनराइजर्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरबेंगलोर
2017मुंबई इंडियन्सरॉइजिंग पुणे सुपर जायंट्सहैदराबाद
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादमुंबई
2019मुंबई इंडियन्सचेन्नई सुपर किंग्सहैदराबाद
2020मुंबई इंडियन्सदिल्ली कैपिटल्सदुबई
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सदुुूबई
2022गुजरात टाइटन्सराजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद
2023चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटन्सअहमदाबाद
2024कोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबादचेन्नई
2025रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूपंजाब किंग्सअहमदाबाद
2026---

सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम [2008-26]

आईपीएल विजेता टीमबारवर्ष
मुंबई इंडियंस5 बार2013, 2015, 2017, 2019, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स5 बार2010, 2011, 2018, 2021, 2023
कोलकाता नाइट राइडर्स3 बार2012, 2014, 2024
गुजरात टाइटंस1 बार2022
सनराइजर्स हैदराबाद1 बार2016
राजस्थान रॉयल्स1 बार2008
डेक्कन चार्जर्स1 बार2009
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू1 बार2025

आईपीएल पर्पल कैप विनर [2008-26]

इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तान के बांए हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर पर्पल कैप हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल का पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।
उन्होंने सीजन में 11 मैच में 22 विकेट अपने नाम किए थे। तनवीर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 6 विकेट था। उन्होंने ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था। इसके बाद साल 2009 में खिताब जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स टीम के लिए खेलने वाले भारत के बांए हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल रहे थे। आरसीबी सिंह पर्पल कैप जीतने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे। साल 2010 में बांए हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने पर्पल कैप अपने नाम की थी। वो पर्पल कैप जीतने वाले पहले स्पिनर बने थे।
साल 2011 में श्रीलंका लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए पर्पल कैप पर कब्जा किया था। उन्होंने सीजन में खेले 16 मैच में 28 विकेट अपने नाम किए थे। ये एक सीजन में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनके इस रिकॉर्ड को साल 2013 में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ने तोड़ा था। उन्होंने 18 मैच में 32 विकेट अपने नाम किए थे। ब्रावो का रिकॉर्ड साल 2021 तक कायम रहा। आरसीबी के लिए खेलते हुए हर्षल पटेल उनकी बराबरी पर पहुंचने में सफल हुए। हर्षल ने 15 मैच में 32 विकेट अपनी झोली में डाले थे।
ड्वेन ब्रावो एक से ज्यादा बार पर्पल कैप जीतने वाले आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बने थे। लगातार दो सीजन में पर्पल कैप अपने नाम करने का कारनामा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए भारत के भुवनेश्वर कुमार ने कर दिखाया था। उन्होंने साल 2016 और 2017 में पर्पल कैप अपने नाम की थी। साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका स्पिनर इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल हुए। ताहिर प्रज्ञान ओझा के बाद पर्पल कैप जीतने वाले दूसरे स्पिनर बने थे।
इस सूची में तीसरा नाम युजवेंद्र चहल का साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जुड़ा और वो पर्पल कैप जीतने वाले तीसरे स्पिनर बने। साल 2023 में मोहम्मद शमी गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल रहे। साल 2024 में हर्षल पटेल ने पंजाब किंग्स की जर्सी में 14 मैच में 24 विकेट चटकाए और दूसरी बार पर्पल कैप जीतने वाले आईपीएल इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बने।
वर्षविजेता (खिलाड़ी)पारीरनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट501004s6s
2008शॉन मार्श (PBKS)1161611568.44139.68515926
2009मैथ्यू हेडन (CSK)125728952144.81506022
2010सचिन तेंदुलकर (MI)156188947.53132.6150863
2011क्रिस गेल (RCB)1260810767.55183.13325744
2012क्रिस गेल (RCB)1473312861.08160.74714659
2013माइकल हसी (CSK)177339552.35129.5608117
2014रॉबिन उथप्पा (KKR)166608344137.78507418
2015डेविड वॉर्नर (SRH)145629143.23156.54706521
2016विराट कोहली (RCB)1697311381.08152.03748338
2017डेविड वॉर्नर (SRH)1464112658.27141.81416326
2018केन विलियमसन (SRH)177358452.5142.44806428
2019डेविड वॉर्नर (SRH)1269210069.2143.87815721
2020केएल राहुल (PBKS)14670132*55.83129.34515823
2021रुतुराज गायकवाड़ (CSK)16635101*45.35136.26416423
2022जोस बटलर (RR)1786311657.53149.05448345
2023शुभमन गिल1789012959.33157.8438533
2024विराट कोहली1574111361.75154.7516238
2025साई सुदर्शन15759108*54.21156.17618821

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited