सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इंडियन प्रीमियर की हैदराबाद बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2012 में हुई थी।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इंडियन प्रीमियर की हैदराबाद बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2012 में हुई थी। सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक कलानिधि मारन के सन ग्रुप के पास है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम का गठन डेक्कन चार्जर्स टीम को निलंबित किए जाने के बाद किया गया था। सन ग्रुप ने साल 2012 में सनराइजर्स हैदराबाद को 85 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था।
सनराइजर्स हैदराबाद खिताब SRH (Sunrisers Hyderabad) IPL Titles
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल इतिहास की साझा रूप से चौथी सबसे सफल टीम है। सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को फाइनल में मात देकर अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद 2018 और 2024 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। साल 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी। साल 2018 में केन विलिययमसन और साल 2024 में पैट कमिंस की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची लेकिन ट्रॉफी उठाने से चुक गई। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स की खिताबी जीत का सपना तोड़ दिया था। पैट कमिंस की कप्तानी में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम साल 2025 में अंक तालिका में छठे पायदान पर रही थी। हैदराबाद ने 14 में से 6 मैच में जीत दर्ज की और 7 में उसे हार मिली। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और वो प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही।
सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान SRH (Sunrisers Hyderabad) Captain
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल (IPL 2026) में पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी। उनकी कप्तानी में टीम 2024 में सीजन फाइनल तक पहुंची थी। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन को टीम कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया है। पैट कमिंस की कप्तानी में साल 2025 में हैदराबाद की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। सनराइजर्स हैदराबाद के पहले कप्तान के पहले कप्तान श्रीलंका के कुमार संगकारा थे। उन्होंने 2013 में टीम की कप्तानी की थी। उसी सीजन ऑस्ट्रेलिया के कैमरन व्हाइट(2013) ने भी कप्तानी की। उसके बाद शिखर धवन(2013-2014), डेरेन सैमी(2014), डेविड वॉर्नर(2015-2021), केन विलियमसन(2018-2022), भुवनेश्वर कुमार(2018-2023), मनीष पांडे(2021), एडेन मार्करम (2023) सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाल चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में ईशान किशन का नाम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तानों की सूची में दर्ज हो जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) कोच SRH (Sunrisers Hyderabad)
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के मौजूदा हेड कोच न्यूजीलैंड के डेनियन विटोरी हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण एरॉन को टीम का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) होम ग्राउंड SRH (Sunrisers Hyderabad) Home Ground
हैदराबाद का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सनराइजर्स हैदराबाद का होम ग्राउंड हैं। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 55,000 है।
सनराइजर्स हैदराबाद (केकेआर) के मालिक SRH (Sunrisers Hyderabad) Owners
Indian Premier League (IPL)
सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक कलानिधि मारन के सन ग्रुप के पास है। टीम की सीईओ उनकी बेटी काव्या मारन हैं।