राजस्थान रॉयल्स (RR) इंडियन प्रीमियर की जयपुर बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी जो टीम की शुरुआती आठ टीमों में से एक है।
राजस्थान रॉयल्स (RR) इंडियन प्रीमियर की जयपुर बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी जो टीम की शुरुआती आठ टीमों में से एक है। राजस्थान रॉयल्स का मलिकाना हक मनोज बदाले, लचलैन मर्डोक और रॉयल स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। राजस्थान रॉयल्स को 67 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर अपने नाम किया था। राजस्थान आठ टीमों में सबसे कम कीमत पर नीलाम हुई टीम थी।
राजस्थान रॉयल्स खिताब RR (Rajasthan Royals) IPL Title
sराजस्थान रॉयल्स (RR) आईपीएल इतिहास की पहले सीजन का खिताब जीतने वाली टीम है। अबतक उसके 15 सीजन लीग में भाग लिया। साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद टीम पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। साल 2016 और 2017 में राजस्थान की टीम लीग का हिस्सा नहीं थी। राजस्थान रॉयल्स साल 2022 में संजू सैमसन की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी लेकिन गुजरात जायंट्स के खिलाफ उसे हार का मुंह देखना पड़ा था।
राजस्थान रॉयल्स कप्तान RR (Rajasthan Royals) Captain
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल (IPL 2025) में संजू सैमसन की कप्तानी में उतरेगी। मौजूदा सीजन के शुरुआती मैचों में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग संभालेंगे। शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के पहले कप्तान थे जिनकी कप्तानी में राजस्थान ने अपना पहला और एकलौता खिताब जीता था। वॉर्न 2008 से 2011 तक टीम के कप्तान रहे। उनके बाद राहुल द्रविड़(2012-2013), शेन वॉटसन(2014-2015), स्टीव स्मिथ(2019), अजिंक्य रहाणे (2018-2019) ने टीम की कमान संभाली है।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) कोच RR (Rajasthan Royals)
राजस्थान रॉयल्स टीम के मौजूदा हेड कोच भारत के राहुल द्रविड़ हैं।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) होम ग्राउंड RR (Rajasthan Royals) Home Ground
जयपुर का सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड हैं। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 24,000 है।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मालिक RR (Rajasthan Royals) Owners
आईपीएल टीम की ऑनरशिप रॉयल मल्टीस्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है और टीम के मालिक मनोज बदाले (Manoj Badale) और लचलैन मर्डोक (Lachlan Murdoch) हैं।
Indian Premier League (IPL)
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) फुल स्क्वाड RR (Rajasthan Royals) Full Squad IPL 2025
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, क्रुणाल राठौर, रियान पराग।
विकेटकीपर: संजू सैमसन(कप्तान), ध्रुव जुरेल।
ऑलराउंडर: नीतीश राणा, युद्धवीर सिंह
गेंदबाज:जोफ्रा आर्चर, महीष तीक्ष्णा, वनिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, तुषार देशपांडे, फज़लहक़ फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा,
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल (IPL 2025, Rajasthan Royals Full Schedule)
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद - 23 मार्च - दोपहर 3:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, गुवाहाटी - 26 मार्च - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी - 30 मार्च - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, चंडीगढ़ - 5 अप्रैल - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद - 9 अप्रैल - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जयपुर - 13 अप्रैल - दोपहर 3:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली - 16 अप्रैल - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर - 19 अप्रैल - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु - 24 अप्रैल - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर - 28 अप्रैल - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, जयपुर - 1 मई - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता - 4 मई - दोपहर 3:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई - 12 मई - शाम 7:30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, जयपुर - 16 मई - शाम 7:30 बजे