जुबीन गर्ग के परिवार ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, विशेष अदालत गठन के साथ की ये मांग

असम के लोकप्रिय गायक और सांस्कृतिक प्रतीक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत को लेकर उनके परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए विशेष अदालत के गठन और सख्त कानूनी कदम उठाने का आग्रह किया है।

Zubeen Garg Death Case: असम की सांस्कृतिक पहचान और लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के परिवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजकर पिछले वर्ष सितंबर में सिंगापुर में हुई उनकी मृत्यु के मामले में शीघ्र सुनवाई की मांग की है। परिवार ने इस प्रकरण में उचित राजनयिक और कानूनी कदम उठाने के लिए एक विशेष अदालत के गठन का आग्रह किया है। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी आरोपी को जमानत न दी जाए।

Zubeen Garg Family Seeks PM Modi Help (Photo: PTI)

जुबिन के परिवार ने की पीएम मोदी से अपील (फोटो: PTI)

जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग, बहन पालमी बोरठाकुर और चाचा मनोज बोरठाकुर द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में कहा गया है कि गायक-संगीतकार की मृत्यु से केवल उनका परिवार ही नहीं, बल्कि असम और देशभर में उनके चाहने वाले भी गहरे सदमे में हैं और इस मामले में पारदर्शिता व न्याय की मांग कर रहे हैं। परिवार ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि असम पुलिस की सीआईडी गुवाहाटी में मामले की जांच कर रही है, जबकि सिंगापुर के संबंधित अधिकारी भी अपनी ओर से जांच कर रहे हैं। परिवार दोनों देशों के जांच एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है ताकि मामले में सच्चाई सामने आ सके और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

End of Feed