जोरावर टैंक की ताकत देख बढ़ेगी PAK-चीन की बेचैनी, सफलतापूर्वक दागा एंटी-टैंक मिसाइल Nag Mk II

इस हल्के टैंक जोरावर का विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और निर्माण लॉर्जन एवं टुब्रो ने किया है। डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि रेंज, हमले के वक्त इसकी क्षमता, सटीकता सहित सभी वांछित लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरे हुए।

Zorawar light tank : भारतीय सेना के हल्के टैंक जोरावर ने अपनी ताकत दिखाई है। उसकी यह ताकत देख चीन और पाकिस्तान दोनों की सांसे फूलनी तय हैं। जोरावर टैंक ने शुक्रवार को एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल Nag Mk II को सफलतापूर्वक दागा। इस हल्के टैंक का विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और निर्माण लॉर्जन एवं टुब्रो ने किया है। डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि रेंज, हमले के वक्त इसकी क्षमता, सटीकता सहित सभी वांछित लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरे हुए।

Zorawar light tank

भारतीय सेना का हल्का टैंक है जोरावर। तस्वीर-ANI

जोरावर टैंक को ऊंचाई वाले और दुर्गम इलाकों, विशेषकर लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में तैनात करने के लिए तैयार किया गया है। इसका नाम महान योद्धा महाराजा जोरावर सिंह के नाम पर रखा गया है, जो हिमालयी क्षेत्रों में अपने पराक्रम के लिए प्रसिद्ध थे।

End of Feed