YSRCP Changed Name After Defeat: युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के वरिष्ठ नेता मुद्रगदा पदमनाभम ने चुनाव के बाद अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर 'पदमनाभा रेड्डी' कर लिया। वाईएसआरसीपी नेता ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को हराने और ऐसा करने में विफल रहने पर अपना नाम बदलने का वादा किया था।
चुनावी हार के बाद YSRCP नेता ने बदला अपना नाम
कल्याण की जीत के बाद नाम बदला
पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र में कल्याण की जीत के बाद 70 वर्षीय रेड्डी ने अपना नाम बदल लिया। चुनावों से पहले वाईएसआरसीपी नेता ने कल्याण को हराने की चुनौती दी थी। रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, किसी ने मुझे अपना नाम बदलने के लिए मजबूर नहीं किया। मैंने अपनी इच्छा से इसे बदला।'' उन्होंने हालांकि जनसेना प्रमुख के प्रशंसकों द्वारा उनसे कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत की।
कल्याण समर्थकों पर अपशब्द कहने का आरोप
रेड्डी ने कहा कि जो युवा आपसे (कल्याण से) प्यार करते हैं, वे लगातार मुझे अपशब्द कह रहे हैं। मेरे हिसाब से यह सही नहीं है। गाली देने के बजाय एक काम करो...हमें (परिवार के सभी सदस्यों को) खत्म कर दो। कापू समुदाय के एक प्रमुख नेता और सरकार में पूर्व मंत्री रेड्डी ने कापू आरक्षण के लिए अभियान चलाया है। चुनाव से कुछ महीने पहले ही रेड्डी वाईएसआरसीपी में शामिल हुए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
