डिजिटल, स्टार्ट-अप, इनोवेशन क्रांति से सबसे अधिक युवाओं को हो रहा है लाभ, NCC रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 28, 2023, 07:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एनसीसी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत भी अपने सभी युवा साथियों को वो प्लेटफॉर्म देने का प्रयास कर रहा है जो आपके सपने को पूरा कर सके। भारत की डिजिटल क्रांति हो, भारत की स्टार्ट-अप क्रांति हो, इनोवेशन क्रांति हो, इन सबका सबसे बड़ा लाभ युवाओं को ही तो हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एनसीसी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में NCC भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। जिन लोगों ने NCC का प्रतिनिधित्व किया है और इसका हिस्सा रहे हैं, मैं राष्ट्र निर्माण में उनकी सराहना करता हूं। NCC कैडेट्स, भारत की युवा पीढ़ी के रूप में देश की अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी, भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाएगी। एक भी मौका खोना नहीं है, बस मां भारती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेकर चलते ही रहना है, बढ़ते ही रहना है, नई-नई सिद्धियों को प्राप्त करते ही जाना है, विजयश्री का संकल्प लेकर चलते ही जाना है।

PM Narendra Modi attends NCC Rally

एनसीसी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे। आज का भारत भी अपने सभी युवा साथियों को वो प्लेटफॉर्म देने का प्रयास कर रहा है जो आपके सपने को पूरा कर सके। पीएम ने कहा कि भारत की डिजिटल क्रांति हो, भारत की स्टार्ट-अप क्रांति हो, इनोवेशन क्रांति हो, इन सबका सबसे बड़ा लाभ युवाओं को ही तो हो रहा है।

End of Feed