वृंदावन में देश का सबसे बड़ा सिटी फॉरेस्ट बना रही योगी सरकार, 130 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा 'सौभरि शहर वन'

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 1, 2023, 07:08 PM IST

City Forest in Vrindavan: वृंदावन में 130 हेक्टेयर भूमि पर 'सौभरि शहर वन' बन रहा है, जहां वन विभाग द्वारा 76 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस शहर वन में बच्चों के लिए झूले लगेंगे और जॉगिंग ट्रैक भी तैयार होगा।

City Forest in Vrindavan: योगी सरकार द्वारा वृंदावन में देश का सबसे बड़ा शहर वन (सिटी फॉरेस्ट) बनाया जा रहा है। वृन्दावन के ग्राम सुनरख के पास 130 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग द्वारा सौभरि नगर वन विकसित किया जा रहा है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना सौभरि शहर वन का काम स्थानीय जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण और वन विभाग द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है।

वृंदावन में देश का सबसे बड़ा सिटी फॉरेस्ट बना रही योगी सरकार, 130 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा 'सौभरि शहर वन'

76 हजार पौधे लगेंगे

वृंदावन के सुनरख और आटस ग्राम और जहांगीरपुर खादर को मिलाकर 130 हेक्टेयर जमीन 10 वर्ष हेतु वन विभाग को दी गई है। यहां वन विभाग द्वारा 76 हजार से अधिक पौधे लगाकर वन बनाया जा रहा है। सौभरि नगर वन में दो चरण में काम हो रहा है। यहां प्रथम चरण में क्षेत्रफल 123 हेक्टेयर में 76875 पौधे वन विभाग द्वारा लगा दिए गए हैं। इन पौधों में पाखर, पीपल, जामुन, शीशम, आमला, नीम, अर्जुन, बरगद, आम, जामुन आदि के पौधे है। उम्मीद है कि यह अगली साल तक काफी बड़े हो जाएंगे। इस वन में ब्रज के पौराणिक महत्व के करीब 25 प्रकार के वृक्ष इस वन में लगाए गए हैं। यह शहर वन तीन किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

End of Feed