'वोट बैंक पर असर न पड़े, इस कारण नहीं गए अयोध्या', योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2024, 11:21 PM IST

Yogi taunts on Akhilesh Yadav: सीएम योगी ने कहा मंदिर बनने के पहले भी जब न्यायालय का निर्णय नहीं आया था, तब भी हम लोग अयोध्या गए थे और दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया था। आज भी जा रहे हैं और आगे भी जाएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

Yogi taunts on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कहा कि नेता विरोधी दल कह रहे थे कि राम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति के चलते अयोध्या नहीं जाते थे। वो डरते हैं कि अयोध्या जाएंगे तो वोट बैंक पर असर न पड़ जाए। जब अयोध्या में मंदिर नहीं बना था तब भी हम वहां जाते थे और अब भी जाते हैं।

yogi adityanath taunts on akhilesh yadav

सीएम योगी ने कहा कि वो डरते हैं कि अयोध्या जाएंगे तो वोट बैंक पर असर न पड़ जाए

सीएम ने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा-वृन्दावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नैमिषारण्य, विन्ध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम, नाथ कारिडोर (बरेली), चित्रकूट के लिए सरकार ने बजट में धनराशि की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना में हर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक धर्मस्थल को विकसित करने के लिए हमने धनराशि की व्यवस्था बजट में की है। 2025 में 2019 से बेहतर प्रयागराज कुंभ का आयोजन कर सकें। इसके लिए फिर से बजट में धनराशि की व्यवस्था की गई है। प्रयागराज में कुम्भ संग्रहालय की स्थापना हो, इसके लिए भी बजट में धनराशि की व्यवस्था की गई है।

End of Feed