देश

Acharya Pramod Krishnam: पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने निकाला, हाल ही में PM मोदी से की थी मुलाकात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 11, 2024, 12:11 AM IST

Acharya Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद कृष्णम पर आरोप है कि वो पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे, अनुशासनहीनता दिखा रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है।

Image

आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस से निष्कासित

Photo : Twitter

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस ने अपने नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। प्रमोद कृष्णम हाल के दिनों में कई बार कांग्रेस के खिलाफ की बयान दे चुके थे। साथ ही कुछ दिनों से बीजेपी की जमकर तारीफ कर रहे थे। पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात कर चुके थे।

क्यों कांग्रेस से बाहर हुए प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम पर आरोप है कि वो पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे, अनुशासनहीनता दिखा रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया- "पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता और बार-बार बयानबाजी की शिकायतों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।"

पीएम मोदी से की थी मुलाकात

कृष्णम ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर "श्री कल्कि धाम" के शिलान्यास समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया था। इसके अलावा प्रमोद कृष्णम स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। पिछले कुछ समय से प्रमोद कृष्णम पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कांग्रेस की आलोचना कर रहे थे।

पीएम मोदी की जमकर तारीफ

आचार्य प्रमोद ने इस महीने शिलान्यास समारोह का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार भी जताया था। प्रमोद ने एक्स पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा था कि उनपर दिव्य शक्ति का आशीर्वाद है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- "मैं पीएम मोदी से पहली बार मिला। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि पीएम पर किसी दैवीय शक्ति का आशीर्वाद जरूर है। मुलाकात के बाद मुझे जो महसूस हुआ उसे, मैं कह सकता हूं कि वह दैवीय शक्ति का प्रतीक है। मैं उन भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। इसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article