देश

Yogi Met PM: योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा से की मुलाकात

Yogi Adityanath Met PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (3 नवंबर) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है

Yogi Adityanath Met PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार जनवरी में होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh 2025) और 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चली, इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के उपचुनाव समेत कई सियासी मुद्दों पर चर्चा हुई।

योगी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ की व्यवस्था करने के लिए सभी प्रशासनिक प्रयास कर रही है। इस आयोजन में देश भर से तथा विश्व के विभिन्न भागों से लाखों श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों के आने की संभावना है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को भाजपा, विशेषकर मुख्यमंत्री के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी को लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था। लोकसभा चुनाव में राज्य में 'इंडिया' गठबंधन ने सत्तारूढ़ गठबंधन से ज्यादा सीट पर जीत दर्ज की थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article