'मनमोहन सिंह के आग्रह पर मैंने हाफिज सईद से बात की...', यासिन मलिक का पूर्व PM को लेकर सनसनीखेज दावा

आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे यासीन मलिक ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में बड़ा दावा किया है। उसने कहा कि 2006 में पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद से उसकी मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भारतीय खुफिया एजेंसियों की पहल पर हुई थी।

आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे यासीन मलिक ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उसने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2006 में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक और 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकवादी हाफिज सईद से मुलाकात के लिए उसे व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया था।

yasin malik news

मनमोहन सिंह ने हाफिज सईद से मुलाकात के लिए मुझे धन्यवाद दिया: यासिम मलिक।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

25 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल लफनामे में, मलिक ने दावा किया कि 2006 में हुई यह मुलाकात उसकी स्वतंत्र पहल नहीं थी बल्कि पाकिस्तान के साथ गुप्त शांति प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ भारतीय खुफिया अधिकारियों के निर्देश पर हुई थी।

End of Feed