Wrestlers Protest: साक्षी मलिक ने दी चेतावनी, जब तक सभी मुद्दों का हल नहीं होगा तब तक एशियन गेम्स में नहीं लेंगे भाग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 10, 2023, 05:10 PM IST

Wrestlers Protest : यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली पहलवानों की तरफ से साक्षी मलिक ने कहा कि जब तक सभी मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता तब तक एशियन गेम्स मे हिस्सा नहीं लेंगे।

Wrestlers Protest : महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शनिवार को कहा कि वह और अन्य पहलवान सभी मुद्दों के सुलझने के बाद ही एशियाई खेलों में भाग लेंगे। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रही हैं। हरियाणा के सोनीपत में आज आयोजित महापंचायत में साक्षी मलिक ने कहा कि हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। आप नहीं समझ सकते कि हम मानसिक रूप से किस दौर से गुजर रहे हैं। उधर पहलवान बजरंग पुनिया का कहना है कि हमने सरकार से कहा है कि अगर 15 जून तक कार्रवाई नहीं की गई तो हम विरोध प्रदर्शन का बड़ा आह्वान करेंगे और फैसला लेंगे।

Sakshi Malik, Wrestlers Protest, Brij Bhushan Sharan Singh

Wrestlers Protest: साक्षी मलिक ने दी चेतावनी (तस्वीर-ani)

एशियाई खेल 2023 चीन में आगामी सितंबर में होंगे हालांकि टूर्नामेंट से पहलवानों की वापसी भारत को भारी पड़ सकती है क्योंकि पिछले एशियाई खेलों 2018 में बजरंग पुनिया और विनेश फोगट गोल्ड मेडल विजेता थे। इससे पहले आज सुबह ओलंपियन बजरंग पुनिया ने कहा कि वे महापंचायत के दौरान समर्थन कर रहे लोगों के सामने सरकार से अपनी चर्चा रखेंगे। पुनिया ने एएनआई को बताया कि सरकार के साथ हमारी जो भी बातचीत हुई है, हम उन लोगों के साथ चर्चा करेंगे जो समर्थन कर रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं।

End of Feed