वर्ली हिट एंड रन केस: आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह पर गिरी गाज, सीएम शिंदे ने शिवसेना उपनेता पद से हटाया

मिहिर उस बीएमडब्ल्यू कार को चला रहा था, जिसने रविवार सुबह दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना में स्कूटर सवार महिला कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था।

Worli Hit and Run Case: वर्ली हिट एंड रन केस में आरोपी मिहिर शाह के पिता शिवसेना नेता राजेश शाह पर पार्टी की गाज गिरी है। सीएम एकनाथ शिंदे ने राजेश शाह को शिवसेना उपनेता पद से हटा दिया है। इससे पहले पुलिस ने राजेश शाह को गिरफ्तार किया था जिसे जमानत मिल गई थी। राजेश शाह पर अपने बेटे मिहिर शाह को भगाने का आरोप था। इस मामले को लेकर विपक्षी नेता लगातार शिंदे सरकार पर हमलावर थे और आरोपी और उसके पिता को बचाने का आरोप लगा रहे थे। मिहिर शाह को कल गिरफ्तार किया गया था और आज उसकी कोर्ट में पेशी है।

मिहिर का कबूलनामा

वहीं, वर्ली हिट एंड रन केस मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी मिहिर शाह ने कबूलनामा करते हुए कहा कि घटना के समय वो ही कार चला रहा था। पुलिस को ऐसा अंदेशा है कि आरोपी शाह ने फरार होने से पहले अपनी दाढ़ी बनवा ली थी, ताकि उसे पहचाना न जा सके। अब तक हुई जांच में पुलिस को जो टाइम सीक्वेंस मिला उस आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और सभी टाइमलाइन को कंफर्म किया।

ऐसे पकड़ा गया मिहिर

मुंबई पुलिस दो दिन की कड़ी जांच के बाद बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर मारने की घटना के आरोपी और शिवसेना के एक नेता के बेटे मिहिर शाह को उसके एक दोस्त की गलती की वजह से पकड़ने में सफल रही। उसके दोस्त ने केवल 15 मिनट के लिए अपना फोन चालू किया था जिससे पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। रविवार सुबह हुई दुर्घटना के बाद से ही पुलिस से छिप रहे मिहिर (24) को आखिरकार मुंबई के समीप विरार से गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed