देश

Hyderabad: IRS अधिकारी ने बदला जेंडर, दस्तावेजों में नाम और लिंग परिवर्तन का किया अनुरोध; केंद्र सरकार ने दी अनुमति

M Anukathir Surya: एम अनुसूया, जो वर्तमान में हैदराबाद में सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण के मुख्य आयुक्त के कार्यालय में संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात हैं, ने अपना नाम बदलकर एम अनुकाथिर सूर्या करने तथा लिंग को महिला से पुरुष करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद वित्त मंत्रालय ने ऐतिहासिक फैसले में महिला आईआरएस अधिकारी को नाम व लिंग बदलने की अनुमति दे दी।

Image

एम अनुसूया ने अपना नाम बदलकर एम अनुकाथिर सूर्या करने तथा लिंग को महिला से पुरुष करने का अनुरोध किया था।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद स्थित भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी के नाम और लिंग परिवर्तन के अनुरोध को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी।
  • एम अनुसूया ने अपना नाम बदलकर एम अनुकाथिर सूर्या करने तथा लिंग को महिला से पुरुष करने का अनुरोध किया था।
  • 2013 बैच की आईआरएस अधिकारी है एम. अनुसूया ( एम अनुकाथिर सूर्या)

IRS M Anukathir Surya: वित्त मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के सभी आधिकारिक अभिलेखों में अपना नाम और लिंग बदलने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। यह अनुरोध 2013 बैच की आईआरएस (सीमा शुल्क व अप्रत्यक्ष कर) अधिकारी एम. अनुसूया ने किया था। वह वर्तमान में हैदराबाद में सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क व सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (CESTAT) के मुख्य आयुक्त के कार्यालय में संयुक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। अनुसूया ने अपना नाम बदलकर एम. अनुकाथिर सूर्या और लिंग बदलकर महिला से पुरुष करने का अनुरोध किया था।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड नौ जुलाई 2024 को जारी कार्यालय आदेश में कहा कि प्राधिकारी ने उनके अनुरोध पर विचार किया और अब से अधिकारी को सभी आधिकारिक अभिलेखों में अनुकाथिर सूर्या के रूप में मान्यता दी जाएगी। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है।

बता दें, सूर्या ने दिसंबर 2013 में चेन्नई में सहायक आयुक्त के रूप में अपना करियर शुरू किया। 2018 में उन्हें उप आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया। पेशेवर मंच लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, पिछले साल वह हैदराबाद तैनात की गईं। सूर्या ने 2010 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार में स्नातक की डिग्री हासिल की। 2023 में भोपाल में नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी से ‘साइबर लॉ एंड साइबर फोरेंसिक’ में पीजी डिप्लोमा किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article