देश

Narmadapuram News: शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही तेज रफ्तार टवेरा कार पेड़ से टकराई, पांच लोगों की मौत; 11 घायल

नर्मदा पुरम के पिपरिया क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक टवेरा कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा मंगलवार-बुधवार की रात तकरीबन ढाई बजे पिपरिया साड़िया रोड पर हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Image

Narmadapuram News: शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही तेज रफ्तार टवेरा कार पेड़ से टकराई, पांच लोगों की मौत; 11 घायल

KEY HIGHLIGHTS
  • नर्मदा पुरम में तेज रफ्तार टवेरा कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई
  • कुछ घायलों को इलाज के लिए नर्मदापुरम के जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
  • कार में सवार लोग शादी समारोह से वापस लौटते वक्त हुए भीषण हादसे का शिकार।

Narmadapuram News: नर्मदा पुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक टवेरा कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा मंगलवार-बुधवार की रात तकरीबन ढाई बजे पिपरिया साड़िया रोड पर हुआ। सभी युवक टवेरा कार से पिपरिया की ओर लौट रहे थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। हादसें में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों को नर्मदा पुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, टवेरा गाड़ी में 11 लोग सवार थे।

पुलिस के अनुसार, पिपरिया के कुछ लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वाहन में 11 लोग सवार थे। बरेली- पिपरिया मार्ग पर राइस मिल के करीब वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क से उतरकर एक पेड़ से जा टकराया। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें नर्मदा पुरम के एक अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article