World Tribal Day 2023: आज विश्व आदिवासी दिवस है। पूरे विश्व में आज यानी 9 अगस्त को आदिवासी आबादी के अधिकारों के संरक्षण को प्रेरित और उनके मुद्दों के प्रति ध्यान खींचने के लिए हर साल यह दिन दुनियाभर में मनाया जाता है। बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिसंबर 1994 में आज के दिन यह दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। दुनियाभर में आदिवासी आबादी के मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए 1982 में पहली बैठक हुई थी।
संयुक्त राष्ट्र की ओर से विश्व आबादी दिवस 2023 को आदिवासी युवाओं पर केंद्रित किया गया है। इस बाद आदिवासी दिवस की थीम 'Indigenous Youth as Agents of Change for Self-determination' रखी गई है।
लुप्त होने की कगार पर 40 फीसदी आदिवासी भाषाएं
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में कुल मिलाकर 7 हजार आदिवासी भाषाएं बोली जाती हैं। हालांकि, 40 फीसदी भाषाएं विलुप्त होने की कगार पर हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि पढ़ाई, संचार, सरकारी कामकात और रोजगार के क्षेत्र में इनका प्रयोग करने के कारण ये भाषाएं विलुप्त होने की कगार पर आ गईं।
आदिवासी आबादी की साक्षरता दर
संसद में बीते सोमवार को जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरूता की ओर से दिए गए जवाब के मुताबिक, अनुसूचति जनजातियों के संबंध में पुरुष आबादी की साक्षरता दल 59% व महिला आबादी की साक्षरता दर 68.5% थी। ये आंकड़े 2011 की जनगणना के अनुसार है। वहीं, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2020-21 के मुताबिक, पुरुष साक्षरता दर 71.6% व महिला साक्षरता 79.8% है।
अनुसूचित जनजातियों के संबंध में बेरोजगारी दर
संसद में सरकार की ओर से दिए गए जवाब के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 3.2 फीसदी, महिलाओं की 1.0 फीसदी व प्रति व्यक्ति 2.3 फीसदी है। शहरी क्षेत्रो में पुरुष बेरोजगारी दर 7.7 फीसदी, महिलाओं को लेकर 6.3 फीसदी है।
