Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले की दुनियाभर के नेताओं ने की निंदा, भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की

Pahalgam Terror Attack: इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।

Pahalgam Terror Attack: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस, ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली उन विश्व नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की।पाकिस्तान, चीन, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, सिंगापुर और श्रीलंका के विदेश कार्यालयों ने भी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम आतंकी हमला

गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पहलगाम में हुए हमले की कड़ी निंदा की है तथा इस बात पर जोर दिया है कि आम नागरिकों पर हमले किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य हैं।

End of Feed