विश्व एड्स दिवस 2024: गुजरात से आई खुशखबरी, HIV प्रसार और संक्रमण दर में हुई गिरावट

Gujarat News: HIV रोकथाम व जांच-उपचार के लिए गुजरात में 105 गैर-सरकारी संगठनों और 2 ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (OST) केंद्रों के माध्यम से जागरूकता और रोकथाम की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। साथ ही, राज्य में 261 ICTC केंद्रों (3 मोबाइल वैन सहित) और 2400 से अधिक स्क्रीनिंग केंद्रों के माध्यम से नि:शुल्क HIV परीक्षण की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

World AIDS Day: विश्व एड्स दिवस पर गुजरात राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (GSACS) और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के सहयोग से गुजरात सरकार व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित करेगी। इस वर्ष की थीम “टेक द राइटस पाथ: माय हेल्थ, माय राइट” का उद्देश्य HIV संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें सम्मानजनक जीवन देना है। उल्लेखनीय है कि गुजरात सरकार ने GSACS के साथ मिलकर पिछले 7 महीनों में 22 लाख 50 हजार से अधिक व्यक्तियों तक HIV से संबंधित परामर्श, परीक्षण और उपचार की सेवाएं पहुंचाई है।

World AIDS Day

विश्व एड्स दिवस

इन कार्यक्रमों में राज्यभर में रैलियां, नाटक, चित्रकला, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिताएं, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन जैसे आयोजन होंगे। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थानों, बसों, ट्रेनों और LED स्क्रीन के माध्यम से भी संदेश प्रसारित किए जाएंगे। सरकारी विभागों, निजी कंपनियों, एनजीओ और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से यह अभियान सफल बनाने का प्रयास होगा।

End of Feed