बोले कांग्रेस के जारकीहोली: Hindu शब्द है फारसी...इसके सैकड़ों रिकॉर्ड, अगर कोई गलत साबित कर दे तो...

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 8, 2022, 03:59 PM IST

Word Hindu Dirty Meaning Row: सतीश जारकीहोली कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। रविवार को उन्होंने एक प्रोग्राम में कहा था कि 'हिंदू' शब्द फारसी है और इसका अर्थ बहुत गंदा है। उनके मुकाबिक, "हिंदू शब्द कहां से आया? क्या यह हमारा है? यह फारसी है। फारसी ईरान, इराक, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान से है। भारत का इससे क्या संबंध है? फिर हिंदू आपका कैसे हो गया? इस पर बहस होनी चाहिए।"

Word Hindu Dirty Meaning Row: हिंदू (Hindu) शब्द पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे कर्नाटक (Karnataka) से कांग्रेस (Congress) विधायक (यमकानमर्डी से) सतीश जारकीहोली (Satish Jarkiholi) ने दावा किया है कि हिंदू शब्द के फारसी (Persian) होने का जिक्र कई किताबों में भी है। अपने एक वीडियो में उनका कहना था- मैंने जो कुछ भी कहा है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है। अगर मुझे इस बाबत कोई गलत साबित कर देता है, तब मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।

बकौल सतीश, "यह फारसी शब्द हिंदू कैसे आया...इस बात के सैकड़ों रिकॉर्ड हैं। यह चीज स्वामी दयानंद की किताब सत्यार्थ प्रकाश (Satyarth Prakash) में है। डॉ.जीएस पीटिल की बुक Basava Bharatha और बाल गंगाधर तिलक के केसरी अखबार में भी मिल जाएगी। यह तो बस तीन-चार उदाहरण हैं। ऐसे और भी आर्टिकल्स हैं, जो वीकिपीडिया या फिर अन्य वेबसाइट्स पर उलबल्ध हैं। आप लोगों को उन्हें पढ़ना चाहिए।"

End of Feed