Women Reservation Bill: 'इस अपमान को कभी माफ नहीं करेंगी..' 'नारी शक्ति बिल पर हार' से फूटा सांसदों का गुस्सा- Video

Reactions on Women Reservation Bill: महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026' पारित नहीं हो पाया। इसे लेकर सांसदों का गुस्सा फूटा है।

Reactions on Women Reservation Bill: महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026' पारित नहीं हो पाया, पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के बाद अब इससे संबंधित दो विधेयकों 'परिसीमन विधेयक, 2026' और 'संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026' को आगे नहीं बढ़ा सकते। इसके बाद इसे लेकर सांसदों का गुस्सा फूट पड़ा।

Reactions on Women Reservation Bill

फूटा सांसदों का गुस्सा, देखिए कैसी आईं प्रतिक्रियायें

वोटिंग में विपक्ष को जीत मिली सरकार बिल के समर्थन में दो तिहाई वोट इकट्ठा नहीं कर पायी। एक बार फिर देश की संसद महिलाओं को आरक्षण की सौगात नहीं दे पायी।

इस तरह से 131वें संविधान संशोधन के समर्थन में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े। कुल 528 सांसदों ने वोट दिया। इस संविधान संशोधन बिल के पक्ष और विपक्ष में कुल 528 वोट पड़े। इस रेशियो के हिसाब से सरकार को इस बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई वोट यानी 352 मत चाहिए थे।

End of Feed