Safe Her: ट्रिप पर जाते वक्त इन बातों का खास ख्याल रखें महिलाएं, पढ़ें 4 सेफ्टी टिप्स

Safety Tips for Women on Trips: आज के दौर में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बनती जा रही है। कभी ऑफिस के काम से तो कभी सोलो ट्रिप पर महिलाएं आउट ऑफ स्टेशन जाती रहती हैं। ऐसे में यदि आप भी कभी बाहर घूमने जा रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें।

Women Safety Tips: महिलाओं को घूमने जाने से पहले या फिर किसी भी ट्रिप पर जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। उनको अपनी सुरक्षा को लेकर तमाम चिंताएं होती हैं, डर लगता है। आज के दौर में ये चिंता बढ़ती ही जा रही है। यदि आप भी अपने दोस्तों के साथ, सोलो ट्रिप या फिर ऑफिस ट्रिप पर आउट ऑफ स्टेशन जा रही हैं तो कुछ अहम बातों का ख्याल जरूर रखें।

अपने साथ जरूर रखें सेफ्टी टूल्स

महिलाओं को अपनी सुरक्षा के मद्देनजर जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उन्हें ट्रिप पर जाते वक्त अपने बैग में कुछ जरूरी सामान रखना नहीं भूलना चाहिए। इनमें पेपर स्प्रे, सेफ्टी टॉर्च, सेफ्टी अलार्म, स्टन गन और सेफ्टी नाइफ शामिल हैं। इमरजेंसी सिचुएशन में ये सारे टूल्स आपके काम आ सकते हैं।

End of Feed