LIVE
9 सितंबर 2024: कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की थी साजिश; कोलकाता रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों को ड्यूटी पर लौटने का 'सुप्रीम' आदेश
9 सितंबर 2024: कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की थी साजिश; कोलकाता रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों को ड्यूटी पर लौटने का 'सुप्रीम' आदेश
SEPT 09, 2024 18:24 IST
आप ने हरियाणा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की घोषणा की
कांग्रेस के साथ गठबंधन पर असमंजस को खत्म करते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया और 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। यह निर्णय आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बातचीत लंबे समय तक जारी रहने तथा 12 सितंबर को चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के मद्देनजर लिया गया है। राज्य में मतदान पांच अक्टूबर को होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, 'मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि हम पहले दिन से ही सभी 90 सीट के लिए तैयारी कर रहे हैं। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। इसलिए अब इंतजार खत्म हुआ।' उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप एक मजबूत विकल्प है और पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी हरियाणा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। इससे पहले, सुशील गुप्ता ने कहा था कि अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहती है, तो पार्टी शाम तक सभी 90 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।
SEPT 09, 2024 17:28 IST
SEPT 09, 2024 17:26 IST
हॉस्टल के कमरे में मृत मिला आईआईटी का छात्र
गुवाहाटी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्रावास के एक कमरे में सोमवार को कंप्यूटर विज्ञान का एक छात्र मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी छात्र का शव ब्रह्मपुत्र छात्रावास के उसके कमरे में मिला। वह कंप्यूटर विज्ञान में तीसरे वर्ष का छात्र था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस साल गुवाहाटी आईआईटी में किसी छात्र की मौत की यह चौथी घटना है। नौ अगस्त को एक छात्रा का शव कथित तौर पर उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। एक प्रवक्ता ने कहा, 'गुवाहाटी आईआईटी को बेहद दुख के साथ सूचना देनी पड़ रही है कि हमारे समुदाय के एक छात्र की मौत हो गई है। हम इस कठिन समय में छात्र के परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।' उन्होंने कहा कि छात्रों का हित आईआईटी की शीर्ष प्राथमिकता है और यह छात्रों को उनके सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए सहायता और संसाधन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवक्ता ने कहा, 'हम अपने छात्र समुदाय को हमारे सहायता तंत्र से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। गुवाहाटी आईआईटी सभी छात्रों के लिए एक सहायक और सुरक्षित माहौल को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।'
SEPT 09, 2024 17:21 IST
अमानतुल्लाह खान को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन के एक मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 09, 2024 16:35 IST
नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी खराबी से रुकी
नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण इटावा जिले के भरथना और साम्हो के बीच रूक गयी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
SEPT 09, 2024 14:25 IST
SEPT 09, 2024 13:38 IST
भाजपा में शामिल हुए रंजीत उप्पल
आम आदमी पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
SEPT 09, 2024 13:17 IST
डॉक्टरों को शाम तक ड्यूटी पर लौटने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
कोलकाता रेप केस में विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को आज शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान जारी किया।
SEPT 09, 2024 12:39 IST
कालिंदी एक्सप्रेस हादसा: पुलिस को मिठाई के डिब्बे में मिला बारूद
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश में बड़ा खुलासा हुआ है। इस ट्रेन को उड़ाने का साजिश रची गई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक मिठाई का डिब्बा मिला है, जिसमें बारूद रखा गया था। पुलिस ने इस डिब्बे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह मिठाई का डिब्बा कन्नौज की एक मिठाई स्वीट्स का बताया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मिठाई विक्रता से भी पूछताछ की है।
SEPT 09, 2024 11:56 IST
हरियाणा चुनाव: शाम तक सभी 90 सीटों पर उम्म्मीदवार उतार सकती है आप
आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा कि अगर कांग्रेस पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहती है तो पार्टी आज शाम तक सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।
SEPT 09, 2024 11:24 IST
पंजाब में 2,500 से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर
आम आदमी पार्टी शासित राज्य पंजाब में 2,500 चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हड़ताल पर बैठे डॉक्टर "सुनिश्चित करियर प्रगति योजना" की मांग कर रहे हैं। हालांकि, आपातकालीन और गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं।
SEPT 09, 2024 11:22 IST
कोलकाता रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी
कोलकाता रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।
SEPT 09, 2024 11:05 IST
TMC नेता अभिषेक बनर्जी और पत्नी की याचिका खारिज
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। दोनों ने दावा किया कि कलकत्ता उनका सामान्य निवास स्थान है, ऐसे में वह ED की पूछताछ के लिए दिल्ली में पेश नहीं हो सकते हैं। उन्होंने ईडी के समन को चुनौती दी थी।
SEPT 09, 2024 10:33 IST
कर्नाटक: सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत
कर्नाटक के मधुगिरी तालुक के केरेगलापाल्या के पास कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार पुरुषों, एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे सहित 6 लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
SEPT 09, 2024 10:29 IST
गोवा में समुद्र में डूबा रूसी पर्यटक
गोवा में छुट्टियां बिताने आया रूस का 33 वर्षीय एक नागरिक अरब सागर में डूब गया, वहीं उसकी महिला मित्र को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना उत्तर गोवा जिले के मोरजिम समुद्र तट पर रविवार को हुई।
SEPT 09, 2024 10:24 IST
वेस्ट बैंक-जॉर्डन सीमा क्रॉसिंग पर गोलीबारी में तीन इजराइली नागरिकों की मौत
) वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच सीमा क्रॉसिंग पर गोलीबारी में तीन इजराइली नागरिकों की मौत हो गई। इजराइली अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इजराइल की सेना ने कहा कि बंदूकधारी रविवार को एक ट्रक में जॉर्डन की ओर से एलेन्बी क्रॉसिंग पहुंचा और उसने इजराइली सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिन्होंने जवाबी गोलीबारी कर उसे मार गिराया।
इजराइल की सेना ने कहा कि बंदूकधारी रविवार को एक ट्रक में जॉर्डन की ओर से एलेन्बी क्रॉसिंग पहुंचा और उसने इजराइली सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिन्होंने जवाबी गोलीबारी कर उसे मार गिराया।
SEPT 09, 2024 09:32 IST
पटना में BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष की हत्या
पटना में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्ना शर्मा को अपराधियों ने उस समय गोली मार दी, जब उन्होंने चेन स्नेचिंग का विरोध किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
SEPT 09, 2024 08:30 IST
कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश
कानपुर जिले में बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पास प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के चालक ने पटरी पर अज्ञात लोगों द्वारा रखा गया रसोई गैस सिलिंडर देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
SEPT 09, 2024 08:06 IST
जवाहर सरकार से ममता बनर्जी ने की फोन पर बात
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर मामले के बाद राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार के इस्तीफे से टीएमसी में हड़कंप मच गया है। अब खबर है कि खुद ममता बनर्जी जवाहर सरकार को मनाने में जुटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी ने जवाहर सरकार से फोन पर बात की है और उन्हें फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।
SEPT 09, 2024 07:33 IST
सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, दो आतंकी ढेर
भारतीय सेना ने आतंकी घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर की रात को जम्मू कश्मीर के नौशेरा के लाम इलाके में भारतीय सेना ने घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और बड़ी मात्रा में युद्ध के सामान बरामद किए गए हैं।
