देश

कैंपिंग और आउटडोर ट्रिप के दौरान हो सकता है खतरों से सामना, ऐसे रहें सुरक्षित

अकेले कैंपिंग या लंबी पैदल यात्रा करने के खतरों से हमेशा अलर्ट रहें। अगर सावधानी बरती जाए तो किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। ऐसे में क्या-क्या करना चाहिए जान लें।

Image

कैंपिंग के दौरान कैसे रहें सुरक्षित

Women Safety During Outdoor Trip: महिलाओं को बाहर जाते समय अपनी सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए। आज के दौर में महिलाओं के सामने कई चुनौतियां हैं और कई वारदात तब होती है, जब वे घर से बाहर होती हैं। कई महिलाएं कैंपिंग या लंबी पैदल यात्रा करना पसंद करती हैं। अकेले कैंपिंग या लंबी पैदल यात्रा में कुछ खतरे भी हैं। अगर सावधानी बरती जाए तो किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। ऐसे में क्या-क्या करना चाहिए जान लें।

क्या-क्या समस्या आ सकती है-

  • आपात मेडिकल स्थिति
  • खो जाना
  • अजनबियों से सामना
  • अपने परिवेश से अपरिचित होना
  • आवश्यक चीजें लेना भूल जाना
  • ओवरकॉन्फिडेंस हो जाना
महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में कई कानून, केंद्र सरकार की पहल से मिली मजबूती

कुत्ते को साथ ले जा सकते हैं

अगर आप इनमें से किसी भी समस्या का सामना करते हैं तो कैंपिंग या पैदल सफर करते समय अपने साथ एक या दो दोस्तों को ले जाना सही कदम होगा। इसके अलावा, किसी अनुभवी कैंपर या पैदल यात्रियों को लाने से आपको कम से कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर आप किसी इंसान को अपने साथ नहीं ला सकते, तो फिर अपने कुत्ते के साथ कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं।

अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

अपने निशान नहीं छोड़ें: अपने निशान नहीं छोड़ना उन प्रमुख बातों में से एक है जो आउटडोर ट्रिप में आपकी मदद कर सकता है।

आगे की योजना बनाएं और तैयारी करें: खराब योजना के कारण आपको नुकसान हो सकता है। योजना बनाकर आप सुरक्षित रहते हुए अपना सफर पूरा कर सकते हैं।

आसपास के लोगों का ख्याल रखें: अन्य लोगों के प्रति शिष्टाचार बनाए रखने से यह सुनिश्चित हो सकता है कि हर कोई उस माहौल का पूरा आनंद उठाए। अत्यधिक शोर, बेकाबू पालतू जानवर और जगह को नुकसान पहुंचाने से परेशानियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!