बिहार में लॉन्च हुई CM महिला रोजगार योजना, चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में PM मोदी ने भेजे Rs 10,000

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में Rs 10,000 की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की जा रही है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : बिहार में CM महिला रोजगार योजना शुक्रवार को लॉन्च हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में Rs 10,000 की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत बिहार सरकार की ओर से अपना काम शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की मदद की जाएगी। इस योजना के तहत 7,500 करोड़ रुपए की धनराशि पूरे बिहार की करीब 75 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया गया है।

PM Modi

बिहार में CM महिला रोजगार योजना की हुई शुरुआत। तस्वीर-PTI

अगले चरण में मिल सकते हैं 2 लाख रुपए

प्रधानमंत्री मोदी ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए इस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह योजना सार्वभौमिक प्रकृति की है, जिसके अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे अपनी पसंद का रोजगार आरंभ कर सकें। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरंभिक चरण में 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी और अगले चरण में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिए जाने की संभावना है।

End of Feed