TMC Video: BJP में जाने की सजा सजा! सड़क पर रेंग कर टीएमसी ऑफिस पहुंचीं महिलाएं

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 8, 2023, 09:57 PM IST

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि आदिवासी समुदाय के सदस्य जो टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए थे, उन्हें पार्टी में लौटने के लिए रेंगने के लिए मजबूर किया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन महिलाएं सड़क पर रेंगती नजर आ रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के कई नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसमें से कई लौट चुके हैं, लेकिन इन्हें लौटने की कीमत चुकानी पड़ रही है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें तीन महिला सड़क पर रेंगती नजर आ रही है।

इनके बारे में कहा जा रहा है कि इन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया था। अब टीएमसी में आना चाह रही थीं, जिसके लिए इन्हें सजा मिली थी। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि आदिवासी समुदाय के सदस्य जो टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए थे, उन्हें पार्टी में लौटने के लिए रेंगने पर मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि दंडवत परिक्रमा करवाकर उन्हें दंडित भी किया गया।

End of Feed