एक हफ्ते के भीतर पूरे देश में लागू हो जाएगा CAA, ये मेरी गारंटी है...केंद्रीय मंत्री का दावा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 29, 2024, 10:31 AM IST

Citizen Amendment Act: अबत तक कानून अधिसूचित न होने से पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी समुदाय के लोगों को नागरिकता देने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।

Citizen Amendment Act: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा किया है कि अगले एक हफ्ते में देशभर में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम यानी सीएए (CAA) पूरे देश में लागू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने प. बंगाल की एक रैली में यह दावा किया। इससे पहले गृह मंत्री अमित भी संकेत दे चुके हैं कि सीएए जल्द ही लागू किया जाएगा। अब केंद्रीय मंत्री के बयान से इस मुद्दा फिर गरमा सकता है।

Shantanu Thakur

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

मंत्री ने कहा, एक सप्ताह के भीतर लागू होगा सीएए

रविवार 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक सार्वजनिक रैली में ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन कर दिया गया है और अगले सात दिनों के भीतर सीएए- नागरिकता (संशोधन) अधिनियम पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह मेरी गारंटी है। सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं, सीएए को एक सप्ताह के भीतर भारत के हर राज्य में पूरे देश में लागू किया जाएगा।

End of Feed