2027 के यूपी चुनाव के लिए सहयोगियों के साथ मिलकर करेंगे काम, NDA की भारी बहुमत से वापसी का पूरा भरोसा, बोले नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा, भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने में सक्षम है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि एनडीए के सभी घटक उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए मिलकर काम करते रहें।

Nitin Nabin: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में एनडीए सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगी, हालांकि पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। लखनऊ ताज होटल में एनडीए सहयोगियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 2027 के चुनावों में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगा।

Nitin Nabin

लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन (File photo)

नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया श्रेय

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने में सक्षम है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि एनडीए के सभी घटक उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए मिलकर काम करते रहें। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सामूहिक प्रयासों से राज्य का कायापलट किया है।

End of Feed