महाराष्ट्र में फिर एक होंगे NCP के दोनों खेमे? अस्पताल में शरद पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल, सुगबुगाहट तेज फिर भी फंसा है पेच

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार को हालचाल पूछने के लिए फोन किया। अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार के मित्र विठ्ठल मनियार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार से फोन पर बातचीत कर उनका हाल चाल जाना।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में सुगबुगाहट तेज हो गई है। यह सुगबुगाहट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों खेमों के एक होने की चर्चाओं से जुड़ी है। दरअसल, सूत्रों का कहना है कि शरद पवार और अजित पवार गुट के नेता आपस में विलय चाहते हैं। दोनों गुट चाहते हैं कि वे एक बार फिर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बन जाएं। खास बात यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी दोनों गुटों के विलय के पक्ष में है। हालांकि, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार इसका विरोध कर रहे हैं।

Sharad Pawar

अस्पताल में शरद पवार से मिलते एनसीपी अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल।

शरद पवार से अस्पताल में मिले प्रफुल्ल पटेल

गुरुवार शाम को प्रफुल पटेल शरद पवार का हालचाल जानने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भी गए थे। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच NCP के संभावित विलय को लेकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीनियर पवार को दिए गए संदेश को लेकर भी चर्चा हुई। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार को हालचाल पूछने के लिए फोन किया। अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार के मित्र विठ्ठल मनियार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार से फोन पर बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। पीएम मोदी ने शरद पवार से आग्रह किया है कि वो अपनी सेहत पर ध्यान दें और आराम करें। पीएम मोदी ने कथित रूप से शरद पवार से कहा, 'सुप्रिया अब तैयार है। सुप्रिया और हम देश संभाल लेंगे।

End of Feed