मनरेगा की तरह जारी रहेगी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना? दिसंबर के बाद भी हर महीने फ्री में मिलेगा 5 किलो अनाज

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 20, 2022, 01:57 AM IST

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana : नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कोरोना महामारी के दौरान शुरू किया गया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को एक बार फिर विस्तार दिया जा सकता है। यानी 80 करोड़ लोगों को दिसंबर के बाद भी 5 किलो अनाज फ्री में मिलता रहेगा।

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana : कोरोना महामारी के दौरान गरीबों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की शुरुआत की थी। जिसमें हर महीने गरीबों और जरूरतमंदों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है। यह स्कीम इसी महीने खत्म होने वाली है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम को दिसंबर के बाद भी जारी रखा जा सकता है। सरकार PMGKAY के विस्तार पर विचार कर रही है। सूत्रों ने कहा कि पीएमजीकेएवाई योजना का विस्तार उच्चतम स्तर पर किया जाएगा। क्योंकि योजना के किसी भी विस्तार के लिए अनाज भंडार के संबंध में सरकार अच्छी स्थिति में है। हालांकि इसपर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब यह सवाल उठता है कि क्या यह स्कीम मनरेगा की तरह चलती रहेगी?

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का फिर हो सकता है विस्तार

मार्च 2023 तक जारी रहेगी PMGKAY

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मार्च 2023 तक बढ़ाया जा सकता है। अप्रैल 2020 में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की शुरुआत की थी। इस स्कीम के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसे दिसंबर के बाद इसे बढ़ाकर मार्च 2023 तक जारी रखा सकता है। सरकार के मुताबिक जनवरी 2023 तक करीब 159 लाख टन गेंहू का भंडार होगा।

End of Feed