ममता बनर्जी का सार्वजनिक बहिष्कार करेंगे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, बोले- नहीं साझा करूंगा कोई भी मंच

RG Kar Medical College and Hospital Case: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोई भी सार्वजनिक मंच साझा नहीं करेंगे। आरजी कर अस्पताल मामले पर गतिरोध को लेकर लोगों के गुस्से को देखते हुए राज्यपाल ने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के लोगों के लिये प्रतिबद्ध हूं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोगों के गुस्से को देखते हुए राज्यपाल ने लिया बड़ा निर्णय।
  • मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करेंगे राज्यपाल।
  • डॉक्टरों के साथ बैठक नहीं होने के बाद राज्यपाल ने लिया निर्णय।

RG Kar Medical College and Hospital Case: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को कहा कि आरजी कर अस्पताल मामले पर गतिरोध को लेकर लोगों के गुस्से को देखते हुए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोई भी सार्वजनिक मंच साझा नहीं करेंगे। बोस ने एक वीडियो संदेश में यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार भी करेंगे।

governor cv ananda bose

बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस

CM के साथ कोई भी मंच साझा नहीं करेंगे राज्यपाल

बोस ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री के साथ कोई भी सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा। मैं संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ कदम उठाऊंगा। राज्यपाल के रूप में मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी।’’ राज्यपाल का यह संदेश मुख्यमंत्री और प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर के बीच प्रस्तावित बैठक नहीं होने के बाद आया है।

End of Feed