Port Blair New Name: केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल (Port Blair name change) दिया है। पोर्ट ब्लेयर का नया श्री विजयपुरम (Shri Vijaypur) होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में बताया कि पोर्ट ब्लेयर का नाम क्यों बदला गया। अमित शाह ने कहा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम 'श्री विजयपुरम' करने का निर्णय लिया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा-‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।'
'यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।'
अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी
बता दें कि पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी है। यह ऐतिहासिक नगर दक्षिण अण्डमान द्वीप पर स्थित है और प्रशासनिक दृष्टि से दक्षिण अण्डमान ज़िले में आता है।यह क्षेत्र पहाड़ी भूरचना है। टिम्बर जैसी लकड़ियाँ यहाँ प्रचुरता से पायी जाती हैं, हरियाली भी भरपूर है। यहाँ समुद्र का पानी देखने में नीला है।
