देश

मैं इस्तीफा देने को तैयार- जब मीटिंग में नहीं आए हड़ताली डॉक्टर तो बोली ममता बनर्जी, खाली कुर्सियों के साथ करती रही इंतजार

ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि वो इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

Image

ममता बनर्जी की मीटिंग में नहीं आई आरजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर (फओटो- @AITC__PINTU)

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉक्टरों के साथ ममता बनर्जी की होनी थी मीटिंग
  • मीटिंग में 15 डॉक्टरों की थी अनुमति
  • लाइव स्ट्रीमिंग की नहीं थी अनुमति

आरजी मेडिकल कॉलेज रेप मामले में आज ममता बनर्जी की हड़ताली डॉक्टरों के साथ मीटिंग थी। ममता बनर्जी इस मीटिंग में पहुंची लेकिन वहां प्रदर्शनकारी डॉक्टर नहीं पहुंचे। ममता बनर्जी खाली कुर्सियों के साथ इंतजार करती रही। मीटिंग के असफल रहने के बाद ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि वो इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

ममता बनर्जी इस्तीफा देने को तैयार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- "मैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। मुझे पद की चिंता नहीं है। मुझे न्याय चाहिए, मुझे केवल न्याय मिलने की चिंता है।"

ममता बनर्जी से नहीं मिले डॉक्टर

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को शाम 5 बजे राज्य सचिवालय में मिलने के लिए आमंत्रित किया था। समय से 25 मिनट पहले 32 डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल - सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से 15 अधिक - पहुंचा, लेकिन उन्होंने हॉल में प्रवेश करने से इनकार कर दिया क्योंकि अधिकारियों ने कहा कि बैठक का सीधा प्रसारण नहीं किया जा सकता। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह आज दो घंटे से अधिक समय से इंतजार कर रही हैं, और उन्होंने पहले दो निमंत्रणों को ठुकराते हुए देखा है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह नाराज नहीं हैं। उन्होंने कहा- "हम अपने भाइयों और बहनों से मिलने के लिए दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं... हमने उन्हें पत्र लिखा था और उन्होंने कहा कि वे आएंगे, और इसलिए हमने ये व्यवस्था की है।"

कई दिनों से जारी के प्रदर्शन

जूनियर डॉक्टर पिछले कई दिनों से राज्य के स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कई अन्य वरिष्ठ डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप को लेकर ये डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article