नुपूर शर्मा यदि दिल्ली से चुनाव लड़ती हैं तो हैरानी नहीं होगी, ओवैसी ने BJP पर उठाए सवाल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 9, 2023, 05:57 PM IST

Asaduddin Owaisi News: समाचार एजेंसी एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश के साथ बातचीत में ओवैसी ने नुपूर के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई पर आशंका जाहिर की और कहा कि वह निश्चित रूप से वापसी करेंगी और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

Asaduddin Owaisi : ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि नुपूर शर्मा 2024 का लोकसभा चुनाव यदि दिल्ली से लड़ती हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी। पैगंबर मोहम्मद के बारे में बयान देने वाली नुपूर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित हैं। जून 2022 में एक न्यूज चैनल के शो में बहस के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित बयान दिया था।

Asaduddin owaisi

ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना।

नुपूर को दिल्ली से चुनाव लड़ा सकती है भाजपा-ओवैसी

समाचार एजेंसी एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश के साथ बातचीत में ओवैसी ने नुपूर के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई पर आशंका जाहिर की और कहा कि वह निश्चित रूप से वापसी करेंगी और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। एआईएमआईएम के मुखिया ने कहा, 'जाहिर तौर पर भाजपा उनका इस्तेमाल करेगी। लोकसभा चुनाव में यदि वह दिल्ली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।' पैगंबर मोहम्मद के बारे में नुपूर शर्मा के बयान पर देश और विदेश में हंगामा खड़ा हो गया। शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। सोशल मीडिया पर नुपूर शर्मा का समर्थन किए जाने पर कई लोगों पर जानलेवा हमले हुए।

End of Feed