क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी 400 के आंकड़े को छुएंगे या मोदी को हराने के विपक्षी दावों में दम है? देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 09:21 PM IST

Sawal Public Ka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए तेलंगाना में आज मुख्यमंत्री KCR ने ट्रेलर दिखाया है। केरल, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और सीपीआई महासचिव डी राजा तेलंगाना रैली में शामिल हुए। इस रैली में कैसे मोदी सरकार को हटाने का दम भरा गया। क्या मोदी 400 के आंकड़े को छुएंगे या मोदी को हराने के विपक्षी दावों में दम है?

Sawal Public Ka: किसी देश की अर्थव्यवस्था का हाल वहां की राजनीति से तय होता है। इसीलिए आज जिस जगह पर दुनिया के आर्थिक विजन पर मंथन हो रहा है, वहां से मैं भारत की 2024 वाली राजनीति पर बात करने जा रही हूं क्योंकि 2024 वाली ये राजनीति भविष्य के भारत का रोड मैप तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए तेलंगाना में आज मुख्यमंत्री KCR ने ट्रेलर दिखाया है। केरल, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और सीपीआई महासचिव डी राजा तेलंगाना रैली में शामिल हुए। इस रैली में कैसे मोदी सरकार को हटाने का दम भरा गया।

उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश पहुंच गई। 30 जनवरी को श्रीनगर में यात्रा के समापन पर 23 राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर पीएम पद की दावेदारियां किसी ना किसी बहाने से सामने रखी जा चुकी हैं। विपक्ष के इन अलग-अलग मोर्चों के बीच इसी हफ्ते हुई BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने BJP नेताओं को 2024 का चुनावी कैलेंडर थमा दिया है। वैसे तो अखिलेश यादव के मुताबिक "सरकार अपने दिन गिन रही है"।

End of Feed