RAC टिकट पर पूरा किराया, लेकिन सोने के लिए आधी बर्थ! रेलवे में व्यवस्था बदलने की चर्चा तेज, क्या यात्रियों को मिलेगी राहत?

RAC व्यवस्था पर सिर्फ यात्रियों की ओर से ही नहीं, बल्कि संसदीय समिति की ओर से भी सवाल उठाए गए हैं। समिति ने इस बात पर चिंता जताई है कि जब यात्री को सोने के लिए पूरी बर्थ नहीं मिलती, तो उससे पूरा किराया क्यों लिया जा रहा है। समिति ने रेलवे को मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करने और यात्रियों के हित में जरूरी बदलाव पर विचार करने की सिफारिश की है।

भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे यात्रियों की होती है, जिन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर RAC टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ती है। लेकिन अब रेलवे की दशकों पुरानी RAC व्यवस्था को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या रेलवे RAC सिस्टम को खत्म करने या इसमें बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है?हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस व्यवस्था की समीक्षा का मुद्दा जरूर सामने आया है।

RAC का खेल खत्म करने की तैयारी में सरकार।

RAC का खेल खत्म करने की तैयारी में सरकार। (फोटो- AI)

दरअसल, RAC यानी Reservation Against Cancellation टिकट पर दो यात्रियों को एक ही साइड लोअर बर्थ दी जाती है। दोनों यात्रियों को बैठने के लिए जगह तो मिलती है, लेकिन सोने के लिए पूरी बर्थ नहीं मिलती। इसके बावजूद दोनों यात्रियों से पूरा किराया लिया जाता है। यानी किराया पूरी बर्थ का और सोने की जगह आधी। यात्रियों की सुविधा और किराये के इस अंतर को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।

End of Feed