Rahul Gandhi: 'बाबासाहेब के आदर्शों की रक्षा के लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक लड़ूंगा', राहुल ने लिया संकल्प

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा, कुछ ताकतें बाबासाहेब की इस विरासत को सुनियोजित रूप से कमजोर करने में लगी हुई हैं और हमारे संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है...

Rahul Gandhi on Ambedkar Jayanti: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से बी.आर. अंबेडकर की विरासत और संविधान को कमजोर करने में लगी हुई हैं। उन्होंने बाबासाहेब के आदर्शों के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। कांग्रेस ने अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज संविधान पर षड्यंत्रकारी हमला हो रहा है और हमें उनके द्वारा स्थापित हर सिद्धांत की रक्षा के लिए उठ खड़ा होना चाहिए।

Rahul gandhi

अंबेडकर जयंती पर राहुल गांधी का संदेश

खरगे ने बताया न्याय का एक अथक योद्धा

खरगे ने कहा, बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर, हम उस दूरदर्शी व्यक्ति को गहरी श्रद्धा से नमन करते हैं जिन्होंने भारत को उसकी नैतिक और संवैधानिक आत्मा प्रदान की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब न केवल भारत के संविधान के निर्माता थे, बल्कि स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लिए एक अथक योद्धा भी थे, ये वे मूल्य हैं जो भारत की अवधारणा को परिभाषित करते हैं।

End of Feed