CJP: क्या अब चुनाव भी लड़ेगी कॉकरोच जनता पार्टी? अभिजीत दिपके ने दे दिया बड़ा संकेत

नागपुर में अभिजीत दिपके ने NEET-UG परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। दिपके ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रभावित छात्रों तक पहुंचने की कोशिश नहीं की।

सीजेआई के युवाओं पर की गई एक विवादित टिप्पणी से शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब युवाओं और छात्रों का बड़ा चेहरा बन चुकी है। इसके फाउंडर अभिजीत दिपके के नेतृत्व में कई शहरों में सरकारी नीतियों के खिलाफ लगातार युवा प्रदर्शन कर अपनी मांग रख रहे हैं। जिस तरह से सीजेपी देश के अलग अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही है उसके बाद एक सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सीजेपी चुनावी राजनीति में उतरने जा रही है? अब इस सवाल को लेकर नागपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर अभिजीत दिपके ने भी बड़ा संकेत दे दिया है।

ABHIJEET DIPKE

अभिजीत दिपके।

पीएम मोदी को सुननी चाहिए छात्रों के भी ‘मन की बात’

नागपुर में उन्होंने NEET-UG परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। दिपके ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रभावित छात्रों तक पहुंचने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को उन छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी, जिन्होंने परीक्षा विवाद के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

End of Feed